Get App

Elon Musk: 'रिज्यूमे पर नहीं, बातचीत पर करें भरोसा', एलॉन मस्क ने बताया हायरिंग का सबसे जबरदस्त तरीका

Elon Musk Hiring Philosophy: मस्क ने बताया कि, कागज पर किसी की उपलब्धियां बहुत प्रभावशाली लग सकती हैं, लेकिन अगर 20 मिनट की आमने-सामने की बातचीत के बाद आपको 'Wow' वाली फीलिंग नहीं आती, तो आपको कागज के बजाय अपनी बातचीत के अनुभव पर यकीन करना चाहिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 2:38 PM
Elon Musk: 'रिज्यूमे पर नहीं, बातचीत पर करें भरोसा', एलॉन मस्क ने बताया हायरिंग का सबसे जबरदस्त तरीका
मस्क ने बताया कि हजारों लोगों को खुद हायर करने के बाद अब उनका नजरिया पूरी तरह बदल चुका है

Elon Musk On Hiring: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और SpaceX, Tesla जैसी कंपनियों के मालिक एलॉन मस्क ने रिक्रूटमेंट प्रोसेस को लेकर एक बड़ा सबक साझा किया है। मस्क ने स्वीकार किया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने भी वह गलती की थी जो अक्सर कई कंपनियां करती हैं, जो शानदार रिज्यूमे देखकर लोगों को नौकरी पर रखना थी। हालांकि, हजारों लोगों को खुद हायर करने के बाद अब उनका नजरिया पूरी तरह बदल चुका है।

मस्क को था 'पिक्सी डस्ट' का भ्रम

एक पॉडकास्ट के दौरान मस्क ने बताया कि शुरुआती सालों में वह खुद हजारों कर्मचारियों का इंटरव्यू लेते थे। उस समय उन्हें लगता था कि अगर कोई व्यक्ति गूगल, एपल जैसी बड़ी कंपनियों से आ रहा है, तो उसके पास कोई जादुई शक्ति या 'पिक्सी डस्ट' (Pixie Dust) होगी जिससे वह तुरंत सफल हो जाएगा। मस्क ने कहा, 'मैंने भी इस भ्रम का शिकार होकर सोचा था कि बड़ी कंपनियों के नाम वाले लोग तुरंत कमाल कर देंगे, लेकिन यह सोच गलत थी। लोग सिर्फ इंसान होते हैं, उनके पास कोई जादुई ताकत नहीं होती।'

अब काबिलियत और किरदार को देते हैं अहमियत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें