SpaceX Starship Launch Fail: स्पेसएक्स के स्टारशिप प्रोग्राम को बुधवार (28 मई) को एक बड़ा झटका लगा। अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारशिप रॉकेट की 9वीं टेस्ट मिशन भी विफल हो गई है। लॉन्चिंग के करीब 30 मिनट बाद ही स्टारशिप पर से नियंत्रण खो गया। इसके बाद रॉकेट हिंद महासागर के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिशन में तब परेशानी आई जब उपग्रहों को तैनात करने के बजाय स्टारशिप अनियंत्रित रूप से घूमने लगा। स्पेसएक्स इंजीनियरों ने फ्लाइट पर नियंत्रण खो दिया, जो अंततः कुछ ही मिनटों बाद हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
