World’s 10 Richest Person: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में कौन-कौन शामिल है इसकी लिस्ट आ गई है। इस महीने अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। अगस्त 2026 के दौरान दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। फोर्ब्स की 1 सितंबर 2026 तक की सूची के मुताबिक दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की कुल संपत्ति करीब 2.8 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई। वहीं दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एलन मस्क टॉप पर है। वहीं जेफ बेजोस, अमानसियो ऑर्टेगा ने टॉप-10 में जगह बना ली है। इस लिस्ट में टेक और बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, स्टीव बाल्मर और अमानसियो ऑर्टेगा किस स्थान पर है।
