Get App

Elon Musk Viral Video: ट्रंप के साथ चीन गए एलन मस्क ने Meme मोड किया एक्टिव! इतनी तरह से मुंह बनाए, आंखें मटकाईं कि हो गए वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्यापार संबंधों, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन के दौरे पर हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में एलन मस्क, एप्पल के सीईओ टिम कुक और एनवीडिया के जेनसन हुआंग जैसे दिग्गज बिजनेस लीडर शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2026 पर 8:54 PM
Elon Musk Viral Video: ट्रंप के साथ चीन गए एलन मस्क ने Meme मोड किया एक्टिव! इतनी तरह से मुंह बनाए, आंखें मटकाईं कि हो गए वायरल
Elon Musk Viral Video: ट्रंप के साथ चीन गए एलन मस्क ने Meme मोड किया एक्टिव! इतनी तरह से मुंह बनाए

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क अपनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मीम्स और पोस्ट से हलचल मचाने वाले मस्क अब एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई ट्वीट नहीं बल्कि उनकी अपनी हरकतें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन के हाई-प्रोफाइल दौरे पर बीजिंग पहुंचे एलन मस्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक औपचारिक राजनयिक डिनर के दौरान मस्क जिस तरह से चेहरे के हाव-भाव बदल रहे थे और आंखें मटका रहे थे, उसे देखकर नेटिजन्स कह रहे हैं कि मस्क ने अपना मीम मोड ऑन कर लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्यापार संबंधों, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन के दौरे पर हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में एलन मस्क, एप्पल के सीईओ टिम कुक और एनवीडिया के जेनसन हुआंग जैसे दिग्गज बिजनेस लीडर शामिल हैं। लेकिन इस गंभीर कूटनीतिक माहौल के बीच एलन मस्क ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया।

23 सेकंड के वीडियो में मस्क का अनफिल्टर्ड अंदाज

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अकाउंट @cb_doge से 23 सेकंड का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। यह वीडियो बीजिंग में आयोजित एक औपचारिक डिनर का है। इसमें चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग या अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें