फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ब्रिगिट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो हुआ था। वायरल हुए इस वीडियो में इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी थप्पड़ मारते हुए दिखती हैं। वहीं अब इस वाकये को लेकर एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है। दावे के मुताबिक, इमैनुएल मैक्रों और पत्नी ब्रिगिट के बीच एत एक्ट्रेस को किए गए मैसेज को लेकर बहस हुई थी। दावा किया गया है कि, ब्रिगिट ने मैक्रों के फोन में अभिनेत्री गोल्शिफ्तेह फराहानी के साथ हुई चैट पढ़ी। इन संदेशों में ब्रिगिट को कुछ ऐसी बातें मिली, जिससे गुस्सा होकर उन्होंने मैक्रों पर हाथ उठा दिया।
किताब में किया गया ये बड़ा दावा
बता दें कि, ये सारे दावे फ्रांस में एक नई किताब में किया गया है। हालांकि फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों ने इसे पूरी तरह खारिज किया है। किताब के दावों को इमानुएल मैक्रों ने भी नकार दिया है। दावा यह भी किया गया है कि उन्होंने इमैनुएल मैक्रों और ईरानी मूल की अभिनेत्री गोल्शिफ्तेह फराहानी के बीच कुछ प्राइवेट और करीबी टेक्स्ट मैसेज पढ़ लिए थे। यह घटना पिछले साल वियतनाम दौरे के दौरान कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया और मीडिया में दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि बाद में इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट मैक्रों ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया था। दोनों ने कहा था कि वे सिर्फ मजाक कर रहे थे और मामले को बेवजह बढ़ाया गया।
इस एक्ट्रेस को लेकर हुई थी बहस
फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ की नई किताब “एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल” में दावा किया गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ईरानी-फ्रांसीसी अभिनेत्री गोल्शिफ्तेह फराहानी के बीच कई महीनों तक करीबी बातचीत चलती रही। किताब में इसे एक “प्लेटोनिक रिश्ता” बताया गया है, यानी ऐसा रिश्ता जिसमें भावनात्मक जुड़ाव हो लेकिन शारीरिक संबंध न हों। बुधवार को जारी हुई इस किताब में यह भी कहा गया है कि 73 वर्षीय ब्रिगिट मैक्रों विमान के अंदर उस समय नाराज हो गई थीं, जब उन्होंने कथित तौर पर इमैनुएल मैक्रों के फोन पर अभिनेत्री गोल्शिफ्तेह फराहानी के संदेश देख लिए। इसके बाद दोनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा होने का दावा किया गया है।
सारे आरोपों पर मैक्रों की टीम ने दिया ये रिएक्शन
इन आरोपों पर ब्रिगिट मैक्रों की टीम ने साफ तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फर्स्ट लेडी के एक करीबी व्यक्ति ने अमेरिकी मीडिया संस्थान POLITICO से कहा कि ब्रिगिट मैक्रों ने उन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि पिछले साल उनका वायरल हुआ वीडियो इमैनुएल मैक्रों और अभिनेत्री गोल्शिफ्तेह फराहानी के कथित रिश्ते से जुड़ा था। वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के करीबी एक अन्य व्यक्ति ने भी POLITICO को बताया कि ब्रिगिट मैक्रों की टीम इन आरोपों को पूरी तरह गलत मानती है और उन्हें सिरे से नकारती है।
एलिसी पैलेस ने पहले इस वायरल घटना को लेकर सामने आई “थप्पड़” वाली खबरों को फर्जी बताया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने उस समय कहा था कि इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट मैक्रों के बीच सिर्फ हल्की-फुल्की मजाक-मस्ती चल रही थी और मामले को बेवजह बढ़ाया गया। हालांकि, फ्लोरियन टार्डिफ की किताब में लगाए गए नए आरोपों पर एलिसी पैलेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं अभिनेत्री गोल्शिफ्तेह फराहानी, जो पहले भी मैक्रों के साथ किसी भी रिश्ते की अफवाहों से इनकार कर चुकी हैं, उन्होंने भी इस किताब में किए गए दावों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।