Epstein files: एंड्रयू के बाद अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रहे पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार, एपस्टीन से लिंक को लेकर लंदन पुलिस की कार्रवाई

Epstein files: लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को सोमवार (23 फरवरी) को पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में गिरफ्तार कर लिया गया। मैंडेलसन पर आरोप है कि उन्होंने UK सरकार में बिजनेस सेक्रेटरी रहते हुए दोषी सेक्स ऑफ़ेंडर जेफरी एपस्टीन को मार्केट-सेंसिटिव जानकारी दी थी।

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:12 AM
Story continues below Advertisement
Epstein files: अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया है

Epstein files: अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रह चुके पीटर मैंडेलसन को दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ संबंधों को लेकर जारी जांच के बीच गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटर मैंडेलसन को सोमवार (23 फरवरी) को लंदन पुलिस ने सरकारी पद पर रहते हुए गलत व्यवहार के शक में गिरफ्तार किया। 'द गार्डियन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस मैंडेलसन द्वारा डाउनिंग स्ट्रीट के ईमेल और मार्केट-सेंसिटिव जानकारी एपस्टीन को कथित तौर पर लीक करने की जांच कर रही है।

इससे पहले ब्रिटेन पुलिस किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार कर चुकी है। उन पर एप्स्टीन के साथ संबंध रखना का आरोप है। मैंडेलसन पर आरोप है कि उन्होंने UK सरकार में बिजनेस सेक्रेटरी रहते हुए दोषी सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन को मार्केट-सेंसिटिव जानकारी दी थी। एक वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि लंदन के ऑफिसर्स के उनके घर से बाहर निकालने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें एक बिना नंबर वाली कार में उनके घर से ले जाया जा रहा है।

लंदन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "अधिकारियों ने सरकारी पद पर गलत काम करने के शक में 72 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार, 23 फरवरी को कैमडेन के एक पते से गिरफ्तार किया गया। जांच के लिए लंदन पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद विल्टशायर और कैमडेन इलाकों में दो पतों पर सर्च वारंट जारी किए गए।" मैंडेलसन के खिलाफ पुलिस जांच बदनाम फाइनेंसर से जुड़ी फाइलें जारी होने के बाद शुरू हुई थी। फरवरी में अधिकारियों ने लंदन और विल्टशायर में 72 साल के मैंडेलसन से जुड़ी दो प्रॉपर्टी की तलाशी ली थी।


इससे पहले हाल ही में पूर्व राजकुमार एंड्रयू की गिरफ्तारी हुई थी। बकिंघम पैलेस ने इस महीने की शुरुआत में एक बयान जारी कर कहा था कि वह एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के आचरण की पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। एंड्रयू से पिछले साल किंग द्वारा 'प्रिंस' और 'ड्यूक ऑफ यॉर्क' की सभी शाही उपाधि वापस ले ली गई थी। एंड्रयू ने कोई गलत कृत्य करने से इनकार किया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेफ्री एपस्टीन के पीड़ितों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने पीटर मैंडेलसन के झूठ पर विश्वास करने और उन्हें अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने के लिए क्षमा याचना की। मैंडेलसन के एपस्टीन संग संबंधों का खुलासा होने के बाद स्टार्मर ने अपनी गलती स्वीकार की। मैंडेलसन के लीक ईमेल और जांच प्रक्रिया के दौरान गलतबयानी को लेकर ब्रिटेन की सियासत में तूफान मचा है। निशाने पर पीएम हैं।

इस पूरे प्रकरण के सामने आते ही पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और गॉर्डन ब्राउन की सरकारों में मंत्री रहे पीटर मैंडेलसन ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को और अधिक शर्मिंदगी से बचाना चाहते हैं। स्टार्मर ने ये अपील अपनी ही लेबर पार्टी के अंदर बढ़ते विवाद और दबाव के बीच की है। स्टार्मर ने माना कि उन्हें कुछ डिटेल्स पता थे। लेकिन उन्हें इस नियुक्ति पर पछतावा है।

उन्होंने कहा कि मैंडेलसन ने बार-बार झूठ बोला और देश को धोखा दिया। उन्होंने बाद में कहा कि यह मुद्दा पॉलिटिकल फुटबॉल नहीं है। और न ही कभी बनना चाहिए। हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी दस्तावेजों में मैंडेलसन की एपस्टीन से करीबी ईमेल चैट और संवेदनशील सरकारी दस्तावेज शेयर करने के आरोप सामने आए हैं।

ये भी पढे़ं- Ranchi Plane Crash: झारखंड एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? प्लेन क्रैश में सभी 7 लोगों की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।