Epstein files: अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रह चुके पीटर मैंडेलसन को दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ संबंधों को लेकर जारी जांच के बीच गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटर मैंडेलसन को सोमवार (23 फरवरी) को लंदन पुलिस ने सरकारी पद पर रहते हुए गलत व्यवहार के शक में गिरफ्तार किया। 'द गार्डियन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस मैंडेलसन द्वारा डाउनिंग स्ट्रीट के ईमेल और मार्केट-सेंसिटिव जानकारी एपस्टीन को कथित तौर पर लीक करने की जांच कर रही है।
