इंडोनेशिया के बाली में बड़ा हादसा! 65 लोगों को ले जा रही नाव समंदर में डूबी, 4 लोगों की मौत और 38 लापता

Indonesia News: इंडोनेशिया में बचावकर्मियों के अनुसार, बुधवार रात बाली द्वीप के रास्ते में 65 लोगों को ले जा रही एक नौका के डूबने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 23 लोगों को बचा लिया गया। लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indonesia News: नाव केतापांग बंदरगाह से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद ही डूब गई

Indonesia News: इंडोनेशिया के मशहूर रिसॉर्ट द्वीप बाली के पास 65 लोगों को ले जा रही एक नाव के समंदर में डूबने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गईवहीं, 38 लोग लापता हैं। जबकि 23 लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों में से कई लोग लोगों की हालत गंभीर है। बाकी के लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी हैनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने एक बयान में कहा कि केएमपी टुनु प्रतामा जया जहाज बुधवार देर रात पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद डूब गई

बाली के गिलिमानुक बंदरगाह के लिए रवाना हुई नाव में कथित तौर पर 53 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 22 वाहन थे। इनमें 14 ट्रक शामिल थे। बान्यूवांगी के पुलिस प्रमुख रामा समतामा पुत्रा ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि अधिकारियों ने चार शव बरामद किए हैं। जबकि 23 लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों में से अधिकांश बेहोश थे।

घटना के तुरंत बाद दो टग बोट और दो इन्फ्लेटेबल बोट सहित 9 नावों के साथ एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि KMP टुनु प्रतामा जया नामक ये नाव पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से बाली के गिलिमानुक बंदरगाह जा रही थी। यह 50 किलोमीटर का सफर था। लेकिन नाव रवाना होने के करीब 30 मिनट बाद ही डूब गई।

यह पहली बार नहीं है जब इंडोनेशिया में ऐसी घटना हुई है। वहां नौका दुर्घटनाएं वआम हैं क्योंकि उन्हें अक्सर परिवहन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पिछले महीने बाली के नुसा लेम्बोंगन में चालक दल सहित 89 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट डूब गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, क्योंकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

मई में ऐसी ही एक अन्य घटना में इंडोनेशिया के बेंगकुलु प्रांत में लकड़ी के जहाज के डूबने से सात घरेलू पर्यटकों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए। इसके अलावा मार्च में बाली के तट पर 16 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।


ये भी पढ़ें- Indians Abducted in Mali: माली में आतंकवादियों ने 3 भारतीयों का किया अपहरण, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

AP ने बताया कि नाव एक छोटे जहाज की तरह था। इसे फेरी लंगर कहते हैं। सूचना के अनुसार यह फेरी लंगर छोड़ने के कुछ मिनट बाद ही डूब गई। हालांकि, हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कैबिनेट सचिव टेडी इंद्रा विजया ने इसे खराब मौसम को जिम्मेदार बताया है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।