Indonesia News: इंडोनेशिया के मशहूर रिसॉर्ट द्वीप बाली के पास 65 लोगों को ले जा रही एक नाव के समंदर में डूबने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38 लोग लापता हैं। जबकि 23 लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों में से कई लोग लोगों की हालत गंभीर है। बाकी के लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने एक बयान में कहा कि केएमपी टुनु प्रतामा जया जहाज बुधवार देर रात पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद डूब गई।
