Get App

फ्यूल के बाद अब भोजन का संकट! दुनिया को भुखमरी की ओर धकेल रहा है मिडिल ईस्ट युद्ध; रिपोर्ट में सामने आए डरावने आंकड़े

Global Food Crisis: WFP की रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह संघर्ष जून तक जारी रहता है, तो दुनिया में 4.5 करोड़ लोग गंभीर भूख का शिकार हो सकते हैं। इससे वैश्विक स्तर पर भूखे लोगों की कुल संख्या 31.9 करोड़ के पार पहुंच सकती है

Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 1:07 PM
फ्यूल के बाद अब भोजन का संकट! दुनिया को भुखमरी की ओर धकेल रहा है मिडिल ईस्ट युद्ध; रिपोर्ट में सामने आए डरावने आंकड़े
होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से सिर्फ पेट्रोल महंगा नहीं हुआ है, बल्कि खेती की नींव हिल गई है

West Asia Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब केवल सैन्य या राजनीतिक संकट नहीं रह गया है, बल्कि यह तेजी से एक वैश्विक खाद्य आपातकाल का रूप ले रहा है। खाद की कमी, ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन में रुकावटें मिलकर दुनिया के सामने रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और भूखमरी का खतरा पैदा कर सकती हैं। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के एक लेटेस्ट विश्लेषण से बेहद डरावने आंकड़े सामने आए है।

4.5 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर!

WFP की रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह संघर्ष जून तक जारी रहता है, तो दुनिया में 4.5 करोड़ लोग गंभीर भूख का शिकार हो सकते हैं। इससे वैश्विक स्तर पर भूखे लोगों की कुल संख्या 31.9 करोड़ के पार पहुंच सकती है। 28 फरवरी से जारी हमलों के कारण मानवीय सहायता (Aid) पहुंचाने वाले समुद्री रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे जरूरतमंदों तक खाना नहीं पहुंच पा रहा है।

तेल नहीं, 'उर्वरक' है असली चिंता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें