विदेश

New Mexico Flood: न्यू मैक्सिको में बाढ़ ने मचाया कोहराम, तिनके की तरह बह गए मकान

New Mexico Flood: न्यू मेक्सिको में भारी बारिश के बाद आई भयानक बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। बाढ़ इतनी अधिक खतरनाक है कि वह अपने साथ दर्जनों मकानों और दुकानों को बहा ले जा रही है। एक ऐसा ही बाढ़ का वीडियो सामने आया है, जिसमें बहते मकानों और तैरती दुकानों का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। बाढ़ का ऐसा भयानक VIDEO देख कर आपका कलेजा कांप उठेगा। यह वीडियो न्यू मैक्सिको में रुइदोसो का है। जहां पर भयंकर फ्लैश फ्लड का कहर दिखाई दे रहा है।