France Protests Violent: फ्रांस में महंगाई, सरकारी खर्च और सार्वजनिक सेवाओं में कटौती के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए। देश के कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। Apple, Louis Vuitton और Hermes जैसे बड़े लग्जरी ब्रांड के स्टोर को निशाना बनाया गया। कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। जबकि दर्जनों कारों को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़पें भी हुईं।
