'अगर भारत पर कभी हमला हुआ, तो अमेरिका हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा' PM मोदी से मुलाकात में ट्रंप ने कह दी बहुत बड़ी बात

Modi Trump Meeting: मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने पुराने और चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने पीएम मोदी को अपना बहुत पुराना और पक्का दोस्त बताया। ट्रंप ने मोदी की तारीफ करते हुए कुछ बेहद दिलचस्प बातें कहीं। ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, "मोदी किसी एंजल (फरिश्ते) की तरह बेहद खूबसूरत दिखते हैं। वह बहुत अच्छे लगते हैं

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 8:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
G7 Modi Trump Talk: PM मोदी से मुलाकात में ट्रंप ने कह दी बहुत बड़ी बात

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहद खास और ऐतिहासिक बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान जहां पीएम मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति डील का स्वागत किया, वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर जमकर तारीफों के पुल बांधे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर भारत पर कोई हमला होता है, तो अमेरिका हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा।

पीएम मोदी की बड़ी चिंता: "हमारे नाविकों की सुरक्षा सबसे जरूरी"

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले समझौते (MoU) पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में शांति के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे काबिले तारीफ हैं। इससे दुनिया में शांति की एक नई किरण दिखाई दे रही है। हालांकि, पीएम मोदी ने इस डील के बीच भारत की सबसे बड़ी चिंता को दुनिया के सामने रखा।


पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा: "हम हमेशा से कहते आए हैं कि समुद्री रास्तों से व्यापार बिना किसी रुकावट के होना चाहिए। 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का खुला रहना पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। दुनिया के अलग-अलग समुद्री जहाजों पर हमारे लाखों भारतीय नाविक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे पूरा भरोसा है कि अमेरिका-ईरान के इस समझौते में नाविकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर (सर्वोच्च प्राथमिकता) रखा जाएगा।"

ट्रंप ने की तारीफों की बौछार: "मोदी फरिश्ते जैसे सुंदर हैं, लेकिन..."

मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने पुराने और चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने पीएम मोदी को अपना बहुत पुराना और पक्का दोस्त बताया। ट्रंप ने मोदी की तारीफ करते हुए कुछ बेहद दिलचस्प बातें कहीं।

ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, "मोदी किसी एंजल (फरिश्ते) की तरह बेहद खूबसूरत दिखते हैं। वह बहुत अच्छे लगते हैं।"

इसके साथ ही ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा, "दिखने में भले ही वह शांत और सुंदर हों, लेकिन व्यापार के मामलों में वह बहुत सख्त कारोबारी (Tough Trader) और मुश्किल नेगोशिएटर हैं। वे भारत और अमेरिका दोनों से बहुत प्यार करते हैं।"

ट्रंप ने एक बहुत बड़ा बयान देते हुए कहा, "अगर भारत पर कोई हमला करता है और वहां के लीडर मोदी हुए... तो हम (अमेरिका) तुरंत भारत की मदद के लिए वहां मौजूद होंगे। मेरे मन में मोदी के लिए बहुत सम्मान है।"

ट्रंप के मुताबिक, जब तक नरेंद्र मोदी जैसे नेता कमान संभाल रहे हैं, तब तक दुनिया और पश्चिम एशिया की राजनीति में भारत का बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे भविष्य में भारत दौरे पर जरूर जाएंगे।

व्यापार और दोस्ती पर क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हुई इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि G7 के बाद अब आगे G2 और G20 बैठकों का दौर शुरू होगा।

ट्रंप ने बातचीत के मुख्य बिंदु साझा करते हुए कहा, अमेरिका और भारत के बीच कई बड़े व्यापार समझौतों (Trade Deals) पर तेजी से काम चल रहा है।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था इस समय शानदार काम कर रही है। वहां नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। उन्होंने इस बात की तारीफ की कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत भी अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश (Investment) कर रहा है।

इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वैश्विक मंच पर भारत और अमेरिका की दोस्ती कितनी मजबूत और गहरी हो चुकी है।

"दिखने में शांत, लेकिन बातचीत में 'जबरदस्त खिलाड़ी' हैं PM मोदी"... G7 समिट में ट्रंप ने की तारीफ, बोले- मैं उनके जैसा नहीं हूं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।