Get App

Viral Video: 'भारत वापस जाओ...'; 18 साल से जापान में रेस्टोरेंट चला रहे मनीष कुमार को बंद करना पड़ा बिजनेस, फिर वे फफक पड़े

Viral Video: साइतामा प्रीफेक्चर में स्थित भारतीय रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार ने बताया कि जापान की 'इमिग्रेशन सर्विसेज एजेंसी' (ISA) ने पिछले साल लागू किए गए सख्त नियमों के तहत उनके 'बिजनेस मैनेजर वीजा' के रिन्यूअल को नामंजूर कर दिया है। इस फैसले ने उन्हें और उसके परिवार को सकंट में डाल दिया है। मनीष कुमार ने कहा कि वह इस फैसले से पूरी तरह टूट गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 17, 2026 पर 12:14 PM
Viral Video: 'भारत वापस जाओ...'; 18 साल से जापान में रेस्टोरेंट चला रहे मनीष कुमार को बंद करना पड़ा बिजनेस, फिर वे फफक पड़े
Viral Video: भारतीय रेस्टोरेंट मालिक मनीष कुमार की आंखों में आंसू आ गए

Viral Video: जापान में दो दशक से रह रहे एक भारतीय रेस्टोरेंट मालिक की आंखों में उस वक्त आंसू आ गए, जब अधिकारियों ने उनके 'बिजनेस मैनेजर वीजा' के रिन्यूअल को नामंजूर कर दिया। इसके चलते उन्हें अपना वह रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा है, जिसे वह लगभग दो दशकों से चला रहे थे। साइतामा प्रीफेक्चर में स्थित भारतीय रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार ने बताया कि जापान की 'इमिग्रेशन सर्विसेज एजेंसी' (ISA) ने पिछले साल लागू किए गए सख्त नियमों के तहत उनके वीजा रिन्यूअल को नामंजूर कर दिया है।

इस फैसले ने उन्हें और उसके परिवार को सकंट में डाल दिया है। मनीष कुमार ने कहा कि वह इस फैसले से पूरी तरह टूट गए हैं। उन्हें डर है कि उनके परिवार को जापान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। उनके बच्चों का जन्म वहीं हुआ और वे वहीं पले-बढ़े भी। लेकिन अब जापान के साइतामा प्रीफेक्चर में रहने वाले मनीष कुमार का वीजा रिन्यू करने से जापानी अधिकारियों ने इनकार कर दिया है।

'गो बैक इंडिया...'

इसके बाद अब उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करने की नौबत आ गई है। अब उनके परिवार को भारत लौटने के लिए कहा जा रहा है। रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार ने कहा, "दो हफ्ते पहले ISA ने मुझसे कहा कि मैं अपने देश वापस चला जाऊं। मेरे बच्चों का जन्म जापान में हुआ और वे यहीं पले-बढ़े। वे सिर्फ जापानी भाषा ही समझते हैं। उनके सभी दोस्त भी जापानी ही हैं। लेकिन, हमसे कहा जा रहा है कि हम भारत वापस चले जाएं। अब मैं क्या करूं?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें