Gold Bars update: वैश्विक अर्थव्यवस्था में जितनी उथल-पुथल आज दिख रही है, उतनी सामान्य समय में (प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध को छोड़कर) शायद ही पहले कभी दिखी होगी। इसके केंद्र में अमेरिकी अर्थव्यवस्था है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर कर्ज का बोझ काफी बढ़ गया है। ईरान से इस साल फरवरी के अंत में शुरू लड़ाई ने संकट और बढ़ा दिया है। इससे दुनिया में आर्थिक शक्ति के रूप में अमेरिका की साख घटती दिख रही है। अब नीदरलैंड्स ने अमेरिका में रखा अपना सोना दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया है।
