Get App

हाफिज सईद ने कश्मीर भेजे थे 10,000 आतंकवादी! पाकिस्तानी मौलवी ने की जेल में बंद आतंकी सरगना की खुलेआम तारीफ

Hafiz Saeed: पाकिस्तानी मौलवी नसीर मदनी ने 14 अगस्त को एक भाषण के दौरान दावा किया कि आतंकी सरगना हाफिज सईद ने कश्मीर में 10,000 आतंकवादी भेजे थे। जेल में बंद पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना की तारीफ करते हुए उसने यह चौंकाने वाला दावा किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 10:39 AM
हाफिज सईद ने कश्मीर भेजे थे 10,000 आतंकवादी! पाकिस्तानी मौलवी ने की जेल में बंद आतंकी सरगना की खुलेआम तारीफ
Hafiz Saeed: 14 अगस्त को बहावलनगर की सभा में नसीर मदनी नाम के मौलवी ने यह दावा किया

Hafiz Saeed: पाकिस्तानी मौलवी नसीर मदनी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। मदनी ने दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद ने कश्मीर में 10,000 आतंकवादी भेजे थे। जेल में बंद पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना की तारीफ करते हुए उसने यह चौंकाने वाला दावा किया। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मदनी ने 14 अगस्त को बहावलनगर में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मदनी को इस महीने की शुरुआत में दिल का गंभीर दौरा पड़ा था। उसने जेल में बंद सईद को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर पेश करने की कोशिश की, जिसने 'मातृभूमि' के लिए बलिदान दिया।

'कश्मीर के लिए 10,000 बच्चों की पेशकश की थी'

आतंकी सईद के बारे में बात करते हुए मदनी ने उसे ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया जिसने कश्मीर के लिए कुर्बानी दी थी। उसने उसकी जेल की सजा पर भी सवाल उठाए। मदनी ने कहा, "आज वह जेल में है। लेकिन वह पाकिस्तान का पहला कैदी होना चाहिए।" इसके बाद उसने दावा किया कि सईद ने अपनी मातृभूमि के नाम पर कश्मीर के लिए 10,000 लोगों की पेशकश की थी। मदनी ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि उसने कश्मीर के लिए और मातृभूमि की कुर्बानी के लिए 10,000 बच्चों की पेशकश की थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें