दुनिया के कई देशों में इस समय जंग के बादल छाए हुए हैं। बीते दो महीनों से अमेरिका और ईरान में जंग जारी है। वहीं दुनिया में छाए इस बारूद के गंध के बीच एक और ही डरावनी खबर सामने आई है। ये खबर एक बार फिर लोगों को पांच साल पहले आए कोरोना वायरस की याद दिला रही है। बता दें कि, अटलांटिक महासागर में डच’एमबी हडियस’ (MV Hondius) क्रूज शिप पर फैले हंता वायरस के कहर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस वायरस से अब तक तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं इन मौतों के बाद WHO ने चेतावनी भी जारी की थी। कोरोना से भी ज्यादा गंभीर और खतरनाक बताए जा रहे इस वायरस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
