कोरोना महामारी के बीते हुए पांच साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, पर आज भी वो लोगों के यादों में बुरे सपने के जैसा है। इस महामारी में दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई थी। वहीं कोरोना महामारी का दौर भले ही बीत चुका है पर इस समय दुनिया में एक और वायरस ने एंट्री हो चुकी है। इस बार वायरस किसी देश में नहीं बल्कि समुद्र में मौजूद एक जहाज मे मिला है। बता दें कि, अर्जेंटीना से अंटार्कटिका और फिर अटलांटिक महासागर के रास्ते लंबी यात्रा पर निकले एक क्रूज जहाज में हंता वायरस संक्रमण का मामला सामने आया है। यह जहाज कई हफ्तों से समुद्र में सफर कर रहा था।
