Get App

Hanuman Statue In US Row: टेक्सास में हनुमान जी की 90 फुट ऊंची मूर्ति को लेकर क्यों छिड़ा विवाद? अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में बना बड़ा मुद्दा

Hanuman Statue In Texas Row: अमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान जी की 90 फुट ऊंची मूर्ति राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई है। एक कंजर्वेटिव यूट्यूबर ने इसे हटाने की मांग की है, जिसकी हिंदू समूहों और विचारकों ने कड़ी आलोचना की है। टेक्सास के शुगर लैंड में स्थित अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थापित इस मूर्ति को 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' कहा जाता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 1:10 PM
Hanuman Statue In US Row: टेक्सास में हनुमान जी की 90 फुट ऊंची मूर्ति को लेकर क्यों छिड़ा विवाद? अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में बना बड़ा मुद्दा
Hanuman Statue In Texas Row: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बीच टेक्सास में स्थित विशाल हनुमान प्रतिमा सियासी बहस के केंद्र में है

Hanuman Statue In Texas Row: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बीच टेक्सास में स्थित भगवान हनुमान जी की 90 फुट ऊंची प्रतिमा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई है। एक कंजर्वेटिव YouTuber द्वारा प्रतिमा को हटाने की मांग किए जाने के बाद हिंदू संगठनों और उनसे मिलती-जुलती सोच रखने वाले लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है। शुगर लैंड स्थित 'अष्टलक्ष्मी मंदिर' में स्थापित इस प्रतिमा की अगस्त 2024 में प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद से ही यह विवाद के केंद्र में है। ईसाई रूढ़िवादी समुदाय के एक वर्ग ने इसे 'ईसाई विरोधी' बताया है।

यूट्यूबर जेसी ह्यूज ने मूर्ति की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "वैसे, जब हम जीतेंगे, तो हम इसे गिरा देंगे...।" अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक रुचिर बख्शी ने ह्यूज की टिप्पणी को 'हिंदू धर्म के खिलाफ धमकी' करार दिया। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मूर्ति को 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' कहा जाता है। अगस्त 2024 में इस मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हुआ था। PTI के मुताबिक, कुछ ईसाई कंजर्वेटिव समूहों ने उस समय भी प्रतिमा को लेकर आपत्ति जताते हुए इसे 'अनक्रिश्चियन' बताया था।

YouTuber के बयान पर विवाद

जेसी ह्यूज ने हाल ही में हनुमान जी की प्रतिमा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जब हम जीतेंगे, तो इसे गिरा देंगे।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक और भारतीय-अमेरिकी रुचिर बख्शी ने ह्यूजेस की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे हिंदू धर्म के खिलाफ धमकी बताया। बख्शी ने कहा कि किसी धार्मिक समुदाय के पूजा स्थल को सिर्फ इसलिए निशाना बनाना कि वहां अलग धर्म की आस्था का पालन किया जाता है, गंभीर चिंता का विषय है। बख्शी ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका में जीतने का मतलब हिंदू मंदिरों को गिराना है, तो यह वह अमेरिका नहीं है जिसके लिए उन्होंने सेवा की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें