Get App

VIDEO: मैक्सिको में आतंक का तांडव, कार्टेल मेंबर्स ने गैस स्टेशन फूंका' ड्रग किंग 'एल मेंचो' की मौत के बाद भड़की हिंसा

Cartel Violence Mexico: यह हिंसा 'जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल' (CJNG) के प्रमुख 'अल मेंचो' की मौत का नतीजा मानी जा रही है। 59 वर्षीय ओसेगुएरा, जिस पर अमेरिका ने 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था, जलिस्को राज्य के तपालपा में सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 6:43 PM
VIDEO: मैक्सिको में आतंक का तांडव, कार्टेल मेंबर्स ने गैस स्टेशन फूंका' ड्रग किंग 'एल मेंचो' की मौत के बाद भड़की हिंसा
सेना ने इस छापेमारी के दौरान रॉकेट लॉन्चर जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए हैं

Mexican Drug Cartel: मैक्सिको से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में भारी हथियारों से लैस ड्रग कार्टेल के सदस्यों को एक गैस स्टेशन पर हमला करते और उसे आग के हवाले करते देखा जा रहा है। यह घटना मैक्सिको के सबसे खूंखार ड्रग माफिया नेमेसियो 'एल मेंचो' ओसेगुएरा की मौत के बाद पूरे देश में फैली अशांति का हिस्सा मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने मैक्सिको में सुरक्षा व्यवस्था और कार्टेल के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

वायरल हुए 31 सेकंड के इस क्लिप में हमले की पूरी वारदात साफ नजर आ रही है। चार नकाबपोश हमलावर एक सफेद कार में गैस स्टेशन पहुंचते हैं। उस वक्त वहां दो कर्मचारी और एक ग्राहक मौजूद थे। कार से उतरते ही हमलावरों ने अपनी बंदूकें कर्मचारियों पर तान दीं और उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद दो हमलावरों ने पेट्रोल पाइप का इस्तेमाल कर पूरे इलाके में ईंधन छिड़क दिया। एक शख्स ने माचिस जलाकर वहां आग लगा दी, जिससे पूरा स्टेशन धू-धू कर जल उठा। वारदात को अंजाम देकर हमलावर तुरंत फरार हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें