Japan Heavy: फटे पाइप, टूटी सड़कें, जापान में बारिश ने मचाई तबाही!
Japan Heavy rain News : तूफान नारी के जापान में दस्तक देने के बाद देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। तेज़ हवाओं और लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी है और आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं और उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की चेतावनी दी है।