Get App

Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, राणा बैरागी को बीच सड़क पर मारी गई गोली

Bangladesh: फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी की जानकारी दी है और न ही यह बताया है कि इस वारदात का मकसद क्या हो सकता है। जांच अभी शुरुआती दौर में है। यह घटना बांग्लादेश में हाल के हफ्तों में हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं की कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 8:45 PM
Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, राणा बैरागी को बीच सड़क पर मारी गई गोली
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि, बांग्लादेश में पिछले 20 दिनों में हिन्दुओं की हत्या की ये पांचवी घटना है। पत्रकार और ब्लिट्ज़ के संपादक सलाह उद्दीन शोएब चौधरी के मुताबिक, मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है। बताया गया है कि उन्हें जेसोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

युवक को बीच सड़क मारी गोली 

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव से पहले लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है। खोबोरर कागोज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी कोपलिया बाजार में लोगों की मौजूदगी के बीच हुई। रिपोर्ट में अबुल बशर के हवाले से बताया गया है कि यह घटना सोमवार शाम करीब 5:45 बजे (स्थानीय समय) हुई। उस वक्त बाजार में मौजूद हमलावरों ने युवक पर गोली चला दी।

नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने अब तक न तो किसी की गिरफ्तारी की जानकारी दी है और न ही यह बताया है कि इस वारदात का मकसद क्या हो सकता है। जांच अभी शुरुआती दौर में है। यह घटना बांग्लादेश में हाल के हफ्तों में हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं की कड़ी का हिस्सा मानी जा रही हैऐसे समय में जब देश 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों की तैयारी कर रहा है, इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं

हिन्दुओं पर लगातार हो रहे हैं हमले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें