बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं पर अत्याचार, कीर्तन से महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

Bangladesh Hindu : महिला को एक कीर्तन से किडनैप किया गया था। बाद में तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। फिलहाल पीड़िता का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने आरोपियों की पहचान कर ली है। हालांकि, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 2:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार की एक नई घटना सामने आई है।

Bangladesh Hindu : बांग्लादेश में चुनाव और नई BNP सरकार बनने के ठीक एक हफ्ते बाद, वहां अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार की एक नई घटना सामने आई है। बांग्लादेश के चांदपुर में एक 25 साल की हिंदू महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक महिला शारीरिक रूप से विकलांग है। महिला को पहले किडनैप किया गया फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। ये वारदात रविवार 22 फरवरी की रात को हुई।

महिला को किया गया था किडनैप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को एक कीर्तन से किडनैप किया गया था। बाद में तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। फिलहाल पीड़िता का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने आरोपियों की पहचान कर ली है। हालांकि, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।


बांग्लादेश में  हिन्दुओं के खिलाफ हो रही है हिंसा

बता दें कि बीते एक साल में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हमले की काफी घटनाएं सामने आई हैं। दिसंबर 2025 की शुरुआत और जनवरी 2026 के बीच बांग्लादेश में कम से कम 11 से 15 हिंदुओं की हत्या की गई। यह हिंसा बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को 2024 में हटाने के बाद हमलों में बढ़ोतरी के बीच हुई है। इन घटनाओं में लिंचिंग, चाकू घोंपना और गोलीबारी शामिल हैं। कुछ हमले ईशनिंदा के आरोपों से जुड़े थे, जबकि कुछ विरोध के बाद भीड़ की हिंसा के बाद हुए थे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि अपराधी इस्लामिक ग्रुप्स से जुड़े थे, हालांकि कई की पहचान नहीं हो पाई है।

पीड़ितों में कपड़ा मजदूर दीपू चंद्र दास की 18 दिसंबर 2025 को मैमनसिंह में लिंचिंग हुई थी। इस घटना ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था, साथ ही भारत में भी इसघटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। एक हिंदू अखबार के एडिटर राणा कांति बैरागी को 5 जनवरी, 2026 को जेसोर में गोली मार दी गई थी। मणि चक्रवर्ती को नरसिंगडी में चाकू मारा गया था, जबकि बिजनेसमैन खोकन चंद्र दास को ढाका के दक्षिण में मार दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।