ट्रंप ने कितना प्रॉफिट कमाया! पहले क्वार्टर में अमेरिकी राष्ट्रपति की इनकम देख लिजिए

ट्रंप के इन सौदों पर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि ट्रंप की चीन यात्रा से दोनों कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Boeing को चीन से बड़े विमान ऑर्डर मिलने की संभावना है, जबकि Nvidia को चीन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद से फायदा हो सकता है

अपडेटेड May 15, 2026 पर 7:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रंप ने कितना प्रॉफिट कमाया! पहले क्वार्टर में अमेरिकी राष्ट्रपति की इनकम देख लिजिए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 की पहली तिमाही में करोड़ों डॉलर के शेयर खरीदने और बेचने की जानकारी दी है। सरकारी एथिक्स फाइलिंग के मुताबिक, ट्रंप ने टेक्नोलॉजी और चिप बनाने वाली कंपनियों में बड़ा निवेश किया, जिनके शेयर बाद में तेजी से बढ़े। अमेरिकी सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, ट्रंप ने करीब 22 करोड़ डॉलर से 75 करोड़ डॉलर तक के शेयर सौदों की जानकारी दी। इनमें हजारों ट्रेड शामिल थे।

किन कंपनियों में लगाया पैसा?

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कई बड़ी टेक कंपनियों में 10 लाख से 50 लाख डॉलर तक का निवेश किया, जिनमें शामिल हैं:

  • NVIDIA
  • Apple
  • Intel
  • Broadcom
  • Oracle


इसके अलावा S&P 500 इंडेक्स फंड्स और कई सॉफ्टवेयर कंपनियों में भी निवेश किया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रंप ने कुछ शेयर उस समय खरीदे जब बाजार में गिरावट थी, खासकर AI को लेकर चिंता के कारण टेक शेयर नीचे आए थे। बाद में इन सेक्टरों में तेजी लौटने से निवेश की वैल्यू बढ़ गई।

Boeing और Nvidia के शेयरों पर खास नजर

फाइलिंग में यह भी सामने आया कि फरवरी में ट्रंप ने Boeing और Nvidia के शेयरों में भी बड़ा निवेश किया।

इन सौदों पर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि ट्रंप की चीन यात्रा से दोनों कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Boeing को चीन से बड़े विमान ऑर्डर मिलने की संभावना है, जबकि Nvidia को चीन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद से फायदा हो सकता है।

किन कंपनियों के शेयर बेचे?

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ट्रंप ने कई बड़ी कंपनियों के शेयर बेचे, जिनमें शामिल हैं:

  • Microsoft
  • Amazon
  • Meta Platforms

कुछ सौदे 50 लाख डॉलर से 2.5 करोड़ डॉलर तक के बताए गए हैं।

पारदर्शिता को लेकर फिर उठे सवाल

हालांकि फाइलिंग में यह साफ नहीं बताया गया कि ट्रंप को इन सौदों से कितना फायदा हुआ या ट्रेड सीधे उन्होंने किए या नहीं।

व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप की संपत्तियां उनके बच्चों द्वारा नियंत्रित ट्रस्ट में रखी गई हैं और निवेश के फैसले स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं।

फिर भी इतने बड़े निवेश और उनके समय को लेकर वॉशिंगटन में हितों के टकराव और पारदर्शिता पर बहस तेज हो गई है।

चीन के सीक्रेट गार्डन में 'हॉट माइक' में कैद हुई ट्रंप-जिनपिंग की गुप्त बातचीत! पूरी दुनिया ने सुन लिया ये सब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।