ट्रंप के दोस्त और हंगरी के PM विक्टर ओर्बन के 16 साल बाद सत्ता से बेदखल, उधर पीएम मोदी ने जीतने वाले पीटर मैग्यार को ये कहा

हंगरी में चुनावी नतीजों में दिग्गज राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन को करारी हार का सामना करना पड़ा। पिछले 16 सालों से सत्ता पर काबिज ओर्बन को हंगरी के 'तिस्जा' पार्टी के युवा नेता पीटर मग्यार ने करारी शिकस्त दी है। बता दें कि, विक्टर ओर्बन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक हैं। 16 साल बाद उनका सत्ता से बाहर होना ट्रंप को लगे एक झटके की तरह देखा जा रहा है

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 2:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ईरान के साथ जंग में लग रहे झटकों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सोमवार को एक और बुरी सामने आई है।

ईरान के साथ जंग में लग रहे झटकों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सोमवार को एक और बुरी सामने आई है। हंगरी में चुनावी नतीजों में दिग्गज राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन को करारी हार का सामना करना पड़ा। पिछले 16 सालों से सत्ता पर काबिज ओर्बन को हंगरी के 'तिस्जा' पार्टी के युवा नेता पीटर मैग्यार ने करारी शिकस्त दी है। बता दें कि, विक्टर ओर्बन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक हैं। 16 साल बाद उनका सत्ता से बाहर होना ट्रंप को लगे एक झटके की तरह देखा जा रहा है।

16 साल के शासन का अंत

वहीं विक्टर ओर्बन ने संसदीय चुनाव में अपनी हार मान ली है। इसके साथ ही उनका 16 साल लंबा कार्यकाल खत्म हो गया। उन्होंने मध्य-दक्षिणपंथी विपक्षी पार्टी ‘तिस्ज़ा’ के नेता पीटर मैग्यार को जीत की बधाई दी। लगभग सभी वोटों की गिनती पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों का कहना है कि तिस्जा पार्टी संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि पीटर मैग्यार अब विक्टर ओर्बन के समय में किए गए कुछ विवादित फैसलों को बदल सकते हैं।


ट्रंप को लगा झटका!

पीटर मैग्यार की इस बड़ी जीत से यूरोप के कई नेताओं को राहत मिली है, क्योंकि विक्टर ओर्बन को यूरोपीय संघ के कामकाज में बाधा माना जाता था। हालांकि, यह नतीजा डोनाल्ड ट्रंप के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने चुनाव के दौरान ओर्बन का समर्थन किया था। मैग्यार ने अपने चुनाव प्रचार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया। इसके साथ ही उन्होंने हंगरी की कमजोर होती अर्थव्यवस्था और खराब स्वास्थ्य सेवाओं जैसे घरेलू मुद्दों पर भी ध्यान दिया। दूसरी ओर, ओर्बन ने यह कहकर लोगों को डराने की कोशिश की कि हंगरी को यूक्रेन युद्ध में शामिल होना पड़ सकता है। चुनाव जीतने के बाद पीटर मैग्यार ने अपने समर्थकों से कहा कि उन्होंने मिलकर ओर्बन के शासन से “हंगरी को आज़ाद” करा लिया है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

वहीं हंगरी में पीटर मैग्यार के जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, पीटर मैग्यार और तिस्जा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर दिल से बधाई। उन्होंने आगे कहा कि भारत और हंगरी के बीच लंबे समय से मजबूत और दोस्ताना रिश्ते रहे हैं, जो साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। वह दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद रखते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भरोसा जताया कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी के जरिए दोनों देशों के लोगों की तरक्की और भलाई के नए अवसर पैदा होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।