Donald Trump: 'मैंने किसी का रेप नहीं किया...'; व्हाइट हाउस डिनर शूटर के मैनिफेस्टो में 'पीडोफाइल' के दावों पर भड़के ट्रंप
Trump Event Shooting News Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने किसी का रेप नहीं किया है। ट्रंप ने गोलीबारी के आरोपी कोल टॉमस एलन को "रेडिकलाइज्ड" और "एंटी-क्रिश्चियन" करार देते हुए उसे "बहुत बीमार आदमी" बताया। डिनर में गोलीबारी करने से कुछ मिनट पहले शूटर कोल एलन ने कथित तौर पर अपने परिवार को एक मैनिफेस्टो भेजा था
Trump Event Shooting News Updates: हाई-प्रोफ़ाइल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में गोलीबारी को लेकर नया खुलासा हुआ है
Trump Event Shooting News Updates: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी करने वाले शूटर के मैनिफेस्टो से जुड़े एक सवाल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए। ट्रंप ने अपने मैनिफेस्टो में शूटिंग के संदिग्ध के 'पीडोफाइल' के आरोप को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने किसी का रेप नहीं किया है। ट्रंप ने गोलीबारी के आरोपी कोल टॉमस एलन को 'रेडिकलाइज्ड' और 'एंटी-क्रिश्चियन' करार देते हुए उसे 'बहुत बीमार आदमी' बताया।
शनिवार रात को हाई-प्रोफाइल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में गोलीबारी करने से कुछ मिनट पहले संदिग्ध शूटर कोल एलन ने कथित तौर पर अपने परिवार को एक मैनिफेस्टो भेजा था। इसमें हमले के पीछे के कारणों का खुलासा किया गया था। कथित तौर पर हिरासत में लिए गए 31 साल के एलन ने एक एंटी-ट्रंप मैनिफेस्टो लिखा था।
इसमें उसने "पीडोफाइल, रेपिस्ट और देशद्रोही" शब्दों का इस्तेमाल किया था। बिना किसी अधिकारी या खास तौर पर ट्रंप का नाम लिए बिना मैनिफेस्टो में लिखा था, "मैं अब किसी पीडोफाइल, रेपिस्ट और देशद्रोही को अपने अपराधों का रंग लगाने की इजाजत नहीं दूंगा।"
ट्रंप ने क्या कहा?
'60 मिनट्स' के साथ इंटरव्यू के दौरान एंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा- "अपने मैनिफेस्टो में उसने लिखा था कि 'मैं अब किसी पीडोफाइल, रेपिस्ट और देशद्रोही को अपने हाथ अपने जुर्मों से रंगने की इजाजत नहीं दूंगा।' आपका क्या रिएक्शन है?"
इस पर ट्रंप ने कहा, "मैं इंतजार कर रहा था कि आप इसे पढ़ो, क्योंकि मुझे पता था कि आप इसे पढ़ोगे क्योंकि आप बहुत बुरे लोग हो। भयानक लोग हो...। मैं रेपिस्ट नहीं हूं...। मैंने किसी का रेप नहीं किया। मैं पीडोफाइल नहीं हूं। माफ करना...। तुमने एक बीमार इंसान के बकवास को पढ़ा है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं पूरी तरह से बरी हो गया था। वे आपके दोस्त हैं जो एप्स्टीन आदि की बात करते रहते हैं। इसे पढ़कर खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप ऐसे बातों के लिए बदनाम हो… '60 मिनट्स' जैसे कार्यक्रम में ऐसी बातें पढ़ना शोभा नहीं देता। लेकिन चलिए इंटरव्यू जारी रखते हैं।"
जब एंकर ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हमलावर विशेष रूप से उन्हें निशाना बना रहा था, तो ट्रंप ने कहा, "मैं कोई बच्चों का शोषण करने वाला व्यक्ति नहीं हूं…आप किसी दिमागी रूप से बीमार इंसान की बकवास पढ़ रहे हैं? मुझे ऐसी चीजों से जोड़ा जा रहा है, जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पूरी तरह बेदाग साबित किया जा चुका है।"
हमलावर के मैनिफेस्टो में क्या है?
मैनिफेस्टो में US सरकार के अधिकारियों पर हमले की प्लानिंग के बारे में बताया गया है। इसमें बताया गया है कि हमलावर इसे कैसे अंजाम देना चाहता था। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि वह कम से कम नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। इन्वेस्टिगेटर मकसद समझने और यह पता लगाने के लिए टेक्स्ट की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि घटना से पहले कोई रेड फ्लैग तो नहीं छूट गया था।
31 साल के हमलावर ने मैनिफेस्टो में US प्रेसिडेंट का जिक्र नहीं किया। लेकिन कहा जाता है कि उसने अपने टारगेट 'एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी' बताए। उसने सिर्फ FBI डायरेक्टर काश पटेल को छोड़ दिया। हालांकि, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि बंदूकधारी ने ट्रंप को असेसिनेट करने और कई बड़े अधिकारियों को मारने की प्लानिंग की थी।
अपने मैनिफेस्टो में, कोल टॉमस एलन ने लिखा, "मैं अब किसी पीडोफाइल, रेपिस्ट और देशद्रोही को अपने हाथ अपने जुर्मों से रंगने की इजाज़त नहीं दूंगा।" उसने यह भी लिखा, "जैसे, इस लेवल की नाकाबिलियत पागलपन है, और मुझे पूरी उम्मीद है कि जब तक इस देश को फिर से काबिल लीडरशिप मिलेगी, तब तक यह ठीक हो जाएगा।"
इसमें डिनर की जगह पर सिक्योरिटी इंतजाम के बारे में भी बातें हैं। हमलावर ने कहा कि वह बिना किसी शक के कई हथियारों के साथ अंदर घुस पाया, उसने दावा किया कि सिक्योरिटी वाले ज़्यादातर प्रोटेस्टर को संभालने और आने वाले मेहमानों पर नजर रखने पर ध्यान दे रहे थे।
ट्रंप-एपस्टीन कनेक्शन
ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन से जुड़ा है, जो एक दोषी पीडोफाइल था। उसने 2019 में जेल में सुसाइड कर लिया था। 'एपस्टीन फाइल्स' में उसका नाम उसके गेस्ट के तौर पर था। हालांकि, ट्रंप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जेफरी एपस्टीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
इस साल की शुरुआत में यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े और डॉक्यूमेंट्स जारी किए। इसमें ट्रंप के खिलाफ एक महिला के बिना वेरिफाइड आरोप शामिल थे। उसके दावों के मुताबिक, एपस्टीन के जरिए उसकी ट्रंप से जान-पहचान हुई थी। उसने आरोप लगाया कि जब उसने उसके प्रपोजल का विरोध किया तो उसने सेक्सुअल एनकाउंटर के दौरान उस पर हमला किया।