Get App

US Fighter jet Crash News: हवा में टकरा गए अमेरिकी नेवी के 2 फाइटर जेट, नीचे गिरे और विस्फोट के साथ उठा काला धुआं, देखिए कैसे निकले पायलट

US Fighter Jet Crash: अमेरिका के आयडहो में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हवा में करतब दिखा रहे अमेरिकी नौसेना के दो लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन की ओर गिरने लगे, लेकिन समय रहते सभी पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2026 पर 8:49 AM
US Fighter jet Crash News: हवा में टकरा गए अमेरिकी नेवी के 2 फाइटर जेट, नीचे गिरे और विस्फोट के साथ उठा काला धुआं, देखिए कैसे निकले पायलट
Video: इन विमानों में कुल चार चालक दल के सदस्य सवार थे।

अमेरिका के आयडहो (Idaho) राज्य में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। यहां गनफाइटर स्काइज एयर शो (Gunfighter Skies Air Show) के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान हवा में करतब दिखा रहे थे। गनीमत यह रही कि विमानों के जमीन पर गिरने और उसमें विस्फोट होने से पहले ही सभी पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

सोशल मीडिया पर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पहले आप इस वीडियो यहां नीचे दिए गए एक्स पोस्ट में देखिए।

आयडहो में रविवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। माउंटेन होम एयरफोर्स बेस के पास आयोजित एयर शो में प्रदर्शन कर रहे अमेरिकी नौसेना के दो EA-18G ग्रोवलर (Growler) लड़ाकू विमान हवा में ही एक-दूसरे से टकरा गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें