Get App

Trump NATO Criticism: "वे हमारे साथ नहीं, तो हम उनके साथ क्यों?" ट्रंप का NATO को अल्टीमेटम, फंडिंग में कटौती की दी चेतावनी

Trump NATO Criticism: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेहरान के साथ चल रहे संघर्ष में वाशिंगटन को समर्थन न देने के लिए NATO की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नाटो सदस्य मिडिल ईस्ट में अमेरिका का समर्थन नहीं करते हैं, तो अमेरिका अपने पुराने समझौतों पर फिर से विचार करेगा

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 10:41 AM
Trump NATO Criticism: "वे हमारे साथ नहीं, तो हम उनके साथ क्यों?" ट्रंप का NATO को अल्टीमेटम, फंडिंग में कटौती की दी चेतावनी
"वे हमारे साथ नहीं, तो हम उनके साथ क्यों?" ट्रंप का NATO को अल्टीमेटम

Trump NATO Criticism: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेहरान के साथ चल रहे संघर्ष में वाशिंगटन को समर्थन न देने के लिए NATO (North Atlantic Treaty Organization) की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नाटो के सदस्य देश मिडिल ईस्ट में अमेरिका का समर्थन नहीं करते हैं, तो अमेरिका अपने पुराने सुरक्षा समझौतों पर फिर से विचार कर सकता है।

ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय नाटो देशों ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के चौथे हफ्ते में भी अमेरिका को को कोई ठोस मदद नहीं दी, जिससे उन्हें निराशा हुई है।

मियामी में FII प्रायोरिटी समिट में ट्रंप ने कहा, "हम नाटो पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए, और हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं... लेकिन वे साथ नहीं थे।"

उन्होंने आगे कहा, "...लेकिन अब, उनके काम को देखते हुए, मुझे लगता है कि हमें साथ खड़े रहने की जरूरत नहीं है, है ना? अगर वे हमारे साथ नहीं हैं तो हम उनके साथ क्यों खड़े हों?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें