US Iran Deal: वैश्विक ऊर्जा बाजार और भारत के लिए एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ईरान के कच्चे तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया है। अमेरिका के इस कदम से सालों के प्रतिबंधों के बाद एक बार फिर ईरानी तेल के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले का सीधा असर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और भारत की आयात लागत पर पड़ सकता है। इससे आने वाले समय में देश के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के मोर्चे पर राहत की उम्मीदें जग गई हैं।
