India-New Zealand Trade Deal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सोमवार, 27 अप्रैल को दोनों देश एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को आगरा में इस ऐतिहासिक समझौते की पुष्टि की। इस समझौते के बाद भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले 70 फीसदी सामानों पर कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा।
