India-Russia Missile Deal: भारत ने रूस के साथ करीब 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग ₹10,000 करोड़ का एक बड़ा रक्षा समझौता किया है। इस डील के तहत भारत को रूस की घातक R-37M लंबी दूरी की 'हवा से हवा' में मार करने वाली मिसाइलें मिलेंगी। इसे दक्षिण एशिया के आसमान में 'पावर बैलेंस' बदलने वाला कदम माना जा रहा है। दरअसल भारत अपनी हवाई ताकत को और मजबूत बनाना चाहता है, यही वजह है कि रूस के साथ ये बड़ी डील हुई है।
