India's Biggest Fighter Jet Deal: भारत और फ्रांस के बीच करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से 114 राफेल F4 लड़ाकू विमानों की डील फ्रांस से होने वाली है। यह डील न केवल सरहदों की सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि आधुनिक युद्ध कला के क्षेत्र में भारत का दबदबा भी कायम करेगी। यह डील महज एक खरीद नहीं है, बल्कि एक गहरी रणनीतिक साझेदारी है, जिस पर इस महीने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान मुहर लगने की पूरी संभावना है। इस सौदे के पूरा होते ही भारत के पास कुल 176 राफेल विमानों का बेड़ा होगा, जो भारत को दुनिया में फ्रांस से भी बड़ा राफेल ऑपरेटर बना देगा।
