Ipsos Report: दुनिया भर में छाई आर्थिक अनिश्चितता और युद्ध के बीच भारत एक 'ब्राइट स्पॉट' बनकर उभरा है। इप्सोस (Ipsos) की लेटेस्ट रिपोर्ट 'वॉट वरीज द वर्ल्ड' (What Worries the World) के अनुसार, जहां दुनिया के अधिकांश देश निराशा और मंदी की आशंका से घिरे हैं, वहीं भारतीयों का अपने देश की दिशा पर भरोसा कायम है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और एनर्जी मार्केट को तहस-नहस करके रख दिया है।
