Indian engineer arrested in Russia: रूस की राजधानी मॉस्को में एक भारतीय इंजीनियर की कथित तौर पर गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर 62 की एक कंपनी से जुड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में वर्क वीजा पर इंजीनियर की नौकरी करने गए कानपुर के चंदन गुप्ता को कथित तौर पर मॉस्को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंदन की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है। स्नेहा का आरोप है कि उनके पति को गलत तरीके से एक मामले में फंसाया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
