ब्रिटेन के कानूनी इतिहास के सबसे लंबे समय तक चले तलाक मामलों में से एक का आखिरकार निपटारा हो गया है। भारतीय मूल की 61 वर्षीय वर्षा गोहिल को करीब 66 लाख पाउंड (लगभग 75 करोड़ रुपये) का सेटलमेंट मिला है। इसके साथ ही 20 साल से अधिक समय से चल रही कानूनी लड़ाई खत्म हो गई। लंदन में रहने वाली वर्षा गोहिल ने मई 2002 में अपने पति भद्रेश गोहिल से तलाक के लिए आवेदन किया था। शुरुआत में उन्होंने एक छोटे से सेटलमेंट पर सहमति दे दी थी, लेकिन बाद में उसे अदालत में चुनौती दी। बता दें कि भद्रेश गोहिल पेशे से वकील हैं।
