Firing on Indian ships in Hormuz: ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद किए जाने के बीच भारतीय झंडे वाला एक तेल टैंकर इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को सफलतापूर्वक पार कर गया। जबकि कम से कम चार अन्य जहाज वापस लौट गए। जहाजों के निगरानी आंकड़ों के अनुसार, 'देश गरिमा' नामक तेल टैंकर ने शनिवार (18 अप्रैल) को होर्मुज पार किया। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) का यह टैंकर मार्च की शुरुआत से इस रूट को पार करने वाला भारतीय तिरंगे वाला 10वां जहाज है। 'मरीनट्रैफिक' के अनुसार, शनिवार शाम तक यह टैंकर ओमान की खाड़ी में आगे बढ़ रहा था।
