5 मिनट नहाने की कीमत 1.30 लाख रुपये! ऑस्ट्रेलिया में रही रही भारतीय महिला को एक गलती पड़ गई भारी

क्लिप की शुरुआत में वामिका ने हैरानी जताते हुए कहा, “फायर अलार्म के लिए मुझ पर 1,800 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। आखिर यह क्या हो रहा है?”उसने अलार्म बजने के बाद की पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया। जब बिल्डिंग से सभी लोगों को बाहर निकलने का अनाउंसमेंट किया गया, तो वह कुछ देर तक समझ नहीं पाई कि क्या सभी लोगों के लिए बाहर जाना जरूरी है

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक भारतीय महिला के लिए सिर्फ पांच मिनट नहाना बहुत महंगा साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक भारतीय महिला के लिए सिर्फ पांच मिनट नहाना बहुत महंगा साबित हुआ। रोज की तरह नहाने गई महिला के कारण पूरी बिल्डिंग में फायर अलार्म बज गया। इसके बाद बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को बाहर निकालना पड़ा और महिला पर 1,900 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगा। वामिका नाम की इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पूरी घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि वह जल्दी-जल्दी नहा रही थी, तभी अचानक बिल्डिंग का फायर अलार्म बजने लगा। शुरुआत में उसे लगा कि शायद यह अलार्म की सामान्य जांच या ड्रिल है। उसे तुरंत समझ नहीं आया कि अलार्म को बिल्डिंग में असली आपात स्थिति के तौर पर लिया जा रहा है।

महिला ने नहीं चलाया एग्जॉस्ट, बज गया फायर अलार्म

बाद में उसे पता चला कि फायर अलार्म उसके नहाने की वजह से बजा था। यह जानकर वह खुद भी हैरान रह गई कि सिर्फ कुछ मिनट नहाने की वजह से मामला इतना गंभीर हो गया और उसे 1,900 डॉलर का भारी जुर्माना भरना पड़ा। क्लिप की शुरुआत में वामिका ने हैरानी जताते हुए कहा, “फायर अलार्म के लिए मुझ पर 1,800 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। आखिर यह क्या हो रहा है?”उसने अलार्म बजने के बाद की पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया। जब बिल्डिंग से सभी लोगों को बाहर निकलने का अनाउंसमेंट किया गया, तो वह कुछ देर तक समझ नहीं पाई कि क्या सभी लोगों के लिए बाहर जाना जरूरी है।


करीब 25 मिनट बाद जब वह आखिरकार बिल्डिंग से नीचे आई, तब उसे पता चला कि यह कोई फायर अलार्म टेस्ट या ड्रिल नहीं थी। अलार्म वास्तव में उसकी वजह से बजा था और बिल्डिंग के लोगों को सुरक्षा के लिए बाहर निकाला गया था। जब वामिका नीचे पहुंची और लोगों को बता रही थी कि अलार्म बजने के समय वह नहा रही थी, तभी बिल्डिंग मैनेजर ने उससे पूछा कि क्या उसी समय वह नहा रही थी। इसके बाद वामिका को समझ आया कि फायर अलार्म उसी की वजह से बजा था।

 

View this post on Instagram

A post shared by @sorandomvamika

बाद में उसने बताया कि नहाते समय उसने बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं किया था। इसकी वजह से बाथरूम में काफी भाप जमा हो गई और भाप के कारण फायर अलार्म बज गया।वामिका ने इस पूरी घटना को मजाकिया अंदाज में बताते हुए कहा, “अगर खाना बनाने की वजह से अलार्म बजता तो शायद कम बेइज्जती होती। लेकिन नहाते-नहाते मैंने यह कैसे कर दिया?” वीडियो के आखिर में उसने कहा, “मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।”

वायरल हुआ वीडियो

वामिका ने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि उसे टैक्स समेत कुल 1,900 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 1.30 लाख रुपये बैठती है।वामिका की इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। कई यूजर्स ने जहां उसके साथ सहानुभूति जताई, वहीं कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए। कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी आया कि आखिर भाप की वजह से फायर अलार्म कैसे बज सकता है।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “असली जिंदगी में ‘गरीबी में आटा गीला’ वाली बात हो गई। बधाई हो बहन।” एक अन्य यूजर ने कहा, “इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है, लेकिन फिर भी यह काफी मजेदार है। हाहा।” वहीं, एक व्यक्ति ने सवाल किया, “आखिर यह हुआ कैसे? गर्म पानी या भाप से फायर अलार्म कैसे बज सकता है?” एक और यूजर ने महिला के पक्ष में लिखा, “शायद पहली बार ऐसा होने पर उन्हें तुमसे पैसे नहीं लेने चाहिए थे, जब तक कि यह बार-बार होने वाली बात न हो।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।