Get App

'भारतीय अच्छे एक्टर हैं' रूस से 30 दिन तक तेल खरीद की छूट के बाद अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दिया बड़ा बयान

Fox बिजनेस को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा, “भारतीय बहुत अच्छे एक्टर रहे हैं। हमने उनसे पिछले साल प्रतिबंधित रूसी तेल खरीदना बंद करने को कहा था और उन्होंने ऐसा किया भी। वे इसकी जगह अमेरिकी तेल खरीदने वाले थे। लेकिन दुनिया में तेल की अस्थायी कमी को देखते हुए हमने उन्हें जहाजों में मौजूद रूसी तेल लेने की अनुमति दी है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 1:46 PM
'भारतीय अच्छे एक्टर हैं' रूस से 30 दिन तक तेल खरीद की छूट के बाद अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दिया बड़ा बयान
रूस से 30 दिन तक तेल खरीद की छूट के बाद अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दिया बड़ा बयान

अमेरिका ने कहा है कि वह फिलहाल कुछ रूसी कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी ढील दे सकता है, ताकि दुनिया भर में तेल की सप्लाई स्थिर बनी रहे। साथ ही अमेरिका ने भारतीयों को 'अच्छा एक्टर' बताया, क्योंकि भारत ने पहले लगे प्रतिबंधों का अच्छी तरह पालन किया है और “बहुत जिम्मेदार तरीके से काम किया है”। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को बताया कि वॉशिंगटन ने 30 दिन की अस्थायी छूट दी है। इस छूट के तहत भारतीय रिफाइनरियां उन रूसी तेल की खेप को खरीद सकती हैं, जो पहले से जहाजों में लदी हुई हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया में तेल की सप्लाई पर दबाव बना हुआ है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अनुमति इसलिए दी गई है ताकि वैश्विक तेल सप्लाई में अचानक कोई कमी न आए।

Fox बिजनेस को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा, “भारतीय बहुत अच्छे एक्टर रहे हैं। हमने उनसे पिछले साल प्रतिबंधित रूसी तेल खरीदना बंद करने को कहा था और उन्होंने ऐसा किया भी। वे इसकी जगह अमेरिकी तेल खरीदने वाले थे। लेकिन दुनिया में तेल की अस्थायी कमी को देखते हुए हमने उन्हें जहाजों में मौजूद रूसी तेल लेने की अनुमति दी है। संभव है कि हम कुछ और रूसी तेल पर भी प्रतिबंध हटाएं।”

उन्होंने बताया कि फिलहाल सैकड़ों मिलियन बैरल रूसी तेल जहाजों में फंसा हुआ है, क्योंकि उस पर प्रतिबंध लगे हुए हैं। अगर इन तेल की खेप को खरीदारों तक पहुंचने दिया जाए तो वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई तुरंत बढ़ सकती है।

बेसेंट ने कहा, “अगर इन पर से प्रतिबंध हटाए जाते हैं तो बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और हम इसी पर विचार कर रहे हैं। इस संघर्ष के दौरान बाजार को राहत देने के लिए हम समय-समय पर ऐसे कदम उठाते रहेंगे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें