विदेश

वाशिंगटन DC में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय वाशिंगटन की सड़कों पर उतरे। पहलगाम के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सरकार पर ‘हिंदुओं को निशाना बनाने’ का आरोप लगाया और पाक सेना प्रमुख और उनकी सेना को ‘हत्यारा’ बताया