प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। वह सोमवार शाम जकार्ता एयरपोर्ट पर उतरे, जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। वहीं इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कहा कि उनके शरीर में भी भारतीय डीएनए है। उनकी इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।
