भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए 2026-27 का खरीफ सीजन काफी मुश्किलों भरा हो सकता है। पड़ोसी देश से मिल रही आधिकारिक रिपोर्ट में सिंधु बेसिन में पानी का बहाव कम होने की वजह से देश में पानी के लिए हाहाकार मचने की आशंका जताई जा रही है। पानी की कमी देश के कृषि सीजन को गहरी चोट पहुंचा सकती है। सिंध बेसिन में पानी की कमी अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि (IWT) पर रोक लगाने के बाद हुई है।
