Get App

आखिरकार चौधरी बन ही गया पाकिस्तान... ईरान ने न्यूक्लियर डील पर इस्लामाबाद को दे दिया ये बड़ा अपडेट

Pakistan Mediates Iran US War: रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर इस बड़े फैसले की आधिकारिक जानकारी खुद पाकिस्तान को दी है। इस ऐतिहासिक कदम को दोनों देशों के बीच 28 फरवरी से जारी भीषण युद्ध को समाप्त करने और परमाणु समझौते की दिशा में एक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 5:10 PM
आखिरकार चौधरी बन ही गया पाकिस्तान... ईरान ने न्यूक्लियर डील पर इस्लामाबाद को दे दिया ये बड़ा अपडेट
यूरेनियम ट्रांसफर करने का यह बड़ा फैसला एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद सामने आया है

Iran US War: ईरान-अमेरिका युद्ध पीस डील को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने की दिशा में राहत भरी कूटनीतिक कामयाबी सामने आई है। पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच, ईरान ने अपने संवर्धित यूरेनियम के एक हिस्से को किसी तीसरे देश में ट्रांसफर करने की शर्त को स्वीकार कर लिया है।

'अल अरबिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने इस बड़े फैसले की आधिकारिक जानकारी खुद पाकिस्तान को दी है। इस ऐतिहासिक कदम को दोनों देशों के बीच 28 फरवरी से जारी भीषण युद्ध को समाप्त करने और परमाणु समझौते की दिशा में एक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

बिश्केक में हुई पाकिस्तान और ईरान के मंत्रियों की सीक्रेट मीटिंग

यूरेनियम ट्रांसफर करने का यह बड़ा फैसला एक बेहद महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक के बाद सामने आया है। शुक्रवार को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने अपने ईरानी समकक्ष एस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की। यह बैठक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के आंतरिक मंत्रियों की बैठक के इतर हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें