US Iran War: होर्मुज में ईरान ने मार गिराया अमेरिका का अपाचे हेलीकॉप्टर, अब ट्रंप ने किया ये ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान द्वारा होर्मुज के ऊपर एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने की घटना का जवाब दिया जाना चाहिए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए सिजफायार लागू था। ट्रंप ने बताया कि उन्हें अमेरिकी सेना से जानकारी मिली है कि सोमवार रात ईरानी बलों ने अमेरिका के एक आधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। यह हेलीकॉप्टर होर्मुज में नियमित गश्त पर था

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 11:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Apache helicopter: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग की आग एक बार फिर से भड़कती दिख रही है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग की आग एक बार फिर से भड़कती दिख रही है। होर्मुज स्ट्रेट में जंग के बीच ईरान ने अमेरिका की सबसे बड़ी ताकत को सीधे निशाना बना दिया है। ईरान ने अमेरिका के फ्लाइंग टैंक को मार गिराया है। अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास के पास निशाना बनाया है। जिस वक्त ईरान और इजरायल मिसाइलों की बारिश कर रहे थे, उसी वक्त अमेरिका का सबसे खतरनाक अपाचे गनशिप अचानक जमीन पर आ गिरा। वहीं ईरान के इस कार्रवाई के बाद अब ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है।

होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान ने गिराया, वो AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर था। जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर के दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया।

ट्रंप ने किया जवाबी कार्रवाई का ऐलान!


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान द्वारा होर्मुज के ऊपर एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने की घटना का जवाब दिया जाना चाहिए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए सिजफायार लागू था। ट्रंप ने बताया कि उन्हें अमेरिकी सेना से जानकारी मिली है कि सोमवार रात ईरानी बलों ने अमेरिका के एक आधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। यह हेलीकॉप्टर होर्मुज में नियमित गश्त पर था।

appche iran

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस घटना को नजरअंदाज नहीं कर सकता और इस हमले का जवाब देना जरूरी है।

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग को 100वें दिन से भी ज्यादा का वक्त गुजर गया है। अभी तक कोई विजेता नहीं है और न ही जंग के खत्म होने के कोई आसार दिख रहे हैं। वहीं इस जंग में अमेरिका को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी सेना के कई फाइटर जेट इस जंग में तबाह हुए हैं। युद्ध की शुरुआत में अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद जंग की शुरुआत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।