Get App

मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग के बीच आई गुड न्यूज, ईरान ने इजरायल पर रोके हमले...दी ये चेतावनी

ईरान का ये बयान ऐसे समय में सामने आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान और इजरायल दोनों तुरंत सीजफायर चाहते हैं। करीब दो महीने पहले हुए समझौते के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सीधे हमले किए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इजरायल और ईरान दोनों तुरंत सीजफायर चाहते हैं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 5:34 PM
मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग के बीच आई गुड न्यूज, ईरान ने इजरायल पर रोके हमले...दी ये चेतावनी
मिडिल ईस्ट में जंग की भड़कती आग के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।

मिडिल ईस्ट में जंग की भड़कती आग के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। इजरायल-ईरान युद्ध के बीच ईरान ने एक बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को ईरान ने चेतावनी के साथ इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान को खत्म कर दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया से जुड़ी खबरों के मुताबिक, ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने इजरायल के खिलाफ अपने मौजूदा सैन्य अभियानों को खत्म करने का एलान किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनान पर हमले जारी रखे, तो और भी कड़े हमले किए जाएंगे।

ईरान ने किया बड़ा ऐलान 

ईरान ने बुधवार को घोषणा की कि वह इजरायल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक रहा है। इस फैसले को क्षेत्र में कई महीनों से बढ़ रहे तनाव के बीच सीजफायर की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, ईरान ने इसके साथ इज़रायल को सख्त चेतावनी भी दी है। तेहरान का कहना है कि अगर इज़रायल दोबारा कोई सैन्य हमला करता है, तो उसे पहले से कहीं ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाएगा। ईरानी अधिकारियों ने कहा, "हम फिलहाल इज़रायल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक रहे हैं। लेकिन अगर इज़राइल ने फिर से लेबनान पर हमला किया, तो हम पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई करेंगे।"

इजरायल को दी चेतावनी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें