Get App

ईरान ने लारक द्वीप हमले का बदला लेने का किया दावा, अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ड्रोन से भीषण हमला, देखें वीडियो

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया कि उसने यूएई स्थित अल मिन्हाद एयर बेस पर दर्जनों ड्रोन से हमला किया है। ईरानी दावों के मुताबिक इस हमले में उन इलाकों को निशाना बनाया गया जहां अमेरिकी सैनिक और उनके हेलीकॉप्टर तैनात थे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 12:27 PM
ईरान ने लारक द्वीप हमले का बदला लेने का किया दावा, अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ड्रोन से भीषण हमला, देखें वीडियो
Iran-US War: ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात स्थित अल मिन्हाद एयर बेस पर दर्जनों ड्रोन से हमला बोला है

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा लारक द्वीप पर मौजूद ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। आफको बता दें कि तेहरान ने संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है।

ईरान ने सोमवार को दावा किया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात स्थित अल मिन्हाद एयर बेस पर दर्जनों ड्रोन से हमला बोला है। ईरानी दावों के मुताबिक इस हमले में उन इलाकों को खास निशाना बनाया गया जहां अमेरिकी सैनिक और उनके हेलीकॉप्टर तैनात थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान कहा है कि यह हमला लारक द्वीप पर अमेरिका द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के सीधे जवाब में किया गया है।

लारक द्वीप पर अमेरिका का हमला और दोनों देशों के दावे के बारे में जानिए

आपको बता दें कि इससे पहले अमरीकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी थी कि लारक द्वीप पर जिन दो ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया गया वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौसैनिक बारूदी सुरंगें दागने की तैयारी कर रहे थे और उनसे एक बड़ा संकट बना हुआ था। दूसरी तरफ ईरान ने कहा है कि अमेरिकी स्ट्राइक में उसके कई लड़ाके और नागरिक मारे गए हैं, कई घायल भी हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें