US Seizure Iran Cargo Ship: ईरानी मालवाहक जहाज 'तौस्का' (Touska) को अमेरिकी नौसेना द्वारा कब्जे में लिए जाने के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध की चिंगारी फिर से भड़क उठी है। ईरान ने इस कार्रवाई को 'सशस्त्र डकैती' करार देते हुए अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर जहाज और उसके चालक दल को तुरंत नहीं छोड़ा गया, तो इसके 'गंभीर परिणाम' होंगे।
