Get App

मिडिल ईस्ट में जंग का बढ़ा खतरा, ईरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें... इजरायल ने दी चेतावनी

अकाबा शहर के लोगों ने कई तेज धमाकों की आवाजें सुनीं। हालांकि, शुरुआत में यह साफ नहीं हो सका कि ये धमाके मिसाइलों को हवा में रोकने के कारण हुए या फिर उनके मलबे के जमीन पर गिरने से। इजरायली सेना ने बताया कि मिसाइलों का निशाना अकाबा शहर था, जो जॉर्डन का लाल सागर पर स्थित एकमात्र बड़ा बंदरगाह है और इजरायल की दक्षिणी सीमा के काफी करीब है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 19, 2026 पर 8:11 PM
मिडिल ईस्ट में जंग का बढ़ा खतरा, ईरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें... इजरायल ने दी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बेहद नाजुक हो गए हैं।

Iran Fired Missiles Jordan: मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इजराइली सेना ने रविवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान ने उसके पड़ोसी देश जॉर्डन की तरफ कई मिसाइलें दागी हैं। रविवार को जॉर्डन के कई इलाकों में सायरन बजाए गए, जब ईरान की ओर से लाल सागर के किनारे बसे अकाबा शहर की दिशा में मिसाइलें दागी गईं। इजरायली सेना के अनुसार, इज़राइल और जॉर्डन की एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को टारगेट तक पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया। इस हमले के बादपूरे क्षेत्र में एक बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया है।

पूरे शहर में सुनाई दी सायरन की आवाज

अकाबा शहर के लोगों ने कई तेज धमाकों की आवाजें सुनीं। हालांकि, शुरुआत में यह साफ नहीं हो सका कि ये धमाके मिसाइलों को हवा में रोकने के कारण हुए या फिर उनके मलबे के जमीन पर गिरने से। इजरायली सेना ने बताया कि मिसाइलों का निशाना अकाबा शहर था, जो जॉर्डन का लाल सागर पर स्थित एकमात्र बड़ा बंदरगाह है और इजरायल की दक्षिणी सीमा के काफी करीब है। सेना ने यह भी चेतावनी दी कि मिसाइलों को नष्ट करने के बाद उनका मलबा इजरायल के कुछ इलाकों में गिर सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अकाबा एयरपोर्ट और बंदरगाह खाली कराया गया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें