Get App

ईरान ने फिर मार दी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका के सेंट्रल कमांड से आया ये अपडेट, क्या टूटने वाला है सीजफायर?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को जानकारी दी कि ईरान ने कुवैत की तरफ एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. दावे के मुताबिक इस मिसाइल को कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही सफलतापूर्वक मार गिराया और उसे इंटरसेप्ट कर लिया. सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह मिसाइल अमेरिकी समयानुसार (ET) रात 10:17 बजे लॉन्च की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 8:44 PM
ईरान ने फिर मार दी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका के सेंट्रल कमांड से आया ये अपडेट, क्या टूटने वाला है सीजफायर?
ईरान ने फिर मार दी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका के सेंट्रल कमांड से आया ये अपडेट, क्या टूटने वाला है सीजफायर?

पश्चिम एशिया से इस समय की एक बहुत बड़ी और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच इस समय चल रहे बेहद नाजुक सीजफायर के भी टूटने का खतरा खड़ा हो गया है। असल में ऐसी जानकारी मिल रही है कि ईरान ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के इस हमले की कोशिश की पुष्टि की है।

ईरान की इस आक्रामक कार्रवाई के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर टूटने वाला है?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को जानकारी दी कि ईरान ने कुवैत की तरफ एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. दावे के मुताबिक इस मिसाइल को कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही सफलतापूर्वक मार गिराया और उसे इंटरसेप्ट कर लिया. सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह मिसाइल अमेरिकी समयानुसार (ET) रात 10:17 बजे लॉन्च की गई थी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस नाजुक समय में युद्ध को खत्म करने के लिए समझौते तक पहुंचने की बात कुछ घंटों पहले ही दोहराई थी। इसके तुरंत बाद ईरान द्वारा मिसाइल दागे जाने की इस घटना ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच खाड़ी क्षेत्र में हमलों के सिलसिले को और तेज कर दिया है।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमलों से भड़का तनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें