Get App

Iran-Israel War: ईरान ने फोड़ा दुनिया की 'लाइफलाइन' पर ऑयल बम, होर्मुज को बंद करने का ऐलान

Iran-Israel War: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने VHF रेडियो के माध्यम से घोषणा की है कि किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस घोषणा के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बंद होने की आशंका बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2026 पर 10:24 PM
Iran-Israel War: ईरान ने फोड़ा दुनिया की 'लाइफलाइन' पर ऑयल बम, होर्मुज को बंद करने का ऐलान
Strait of Hormuz : ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की 'लाइफलाइन' पर खतरा!

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमला बोल दिया है। ये हमला ईरान की राजधानी तेहरान में हुए। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के मिलिट्री बेस पर हमले किए। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पूरी दिया पर दिखने वाले है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने VHF रेडियो के माध्यम से घोषणा की है कि, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने करने जा रहे हैं। ईरान अगर होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देता है, तो इससे वैश्विक व्यापार बाधित होगा, तेल की कीमतें बढ़ेंगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता पैदा हो सकत है।

 इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड का ऐलान

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने VHF रेडियो के माध्यम से घोषणा की है कि किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस घोषणा के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बंद होने की आशंका बढ़ गई है। तेहरान टाइम्स के मुताबिक, यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव तेजी से बढ़ रहा है और पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

दुनिया पर पड़ेगा असर 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें