Get App

तेज रोशनी न देखें, 24 घंटे शेल्टर में रहें, शैंपू इस्तेमाल करें... परमाणु हमले को लेकर ईरानी टीवी से जारी हुए ये निर्देश

Iran Nuclear Attack Warning: ईरानी सरकारी टीवी ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को न्यूक्लियर हमले की तेज रोशनी न देखने, तुरंत पेट के बल लेटकर चेहरा ढकने, 24 घंटे तक पक्के शेल्टर में रहने और रेडियोएक्टिव फॉलआउट से बचने के कड़े निर्देश दिए हैं। जानिए आखिर मध्य पूर्व में इस अचानक परमाणु संकट की असली वजह क्या है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 4:27 PM
तेज रोशनी न देखें, 24 घंटे शेल्टर में रहें, शैंपू इस्तेमाल करें... परमाणु हमले को लेकर ईरानी टीवी से जारी हुए ये निर्देश
ईरान के सरकारी टेलीविजनऔर इमरजेंसी सर्विसेज ने पूरे देश में नागरिकों के लिए एक आपातकालीन एडवाइजरी और वीडियो मैसेज जारी किया है

Iran Nuclear Warning: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनियों के बीच तेहरान में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप का प्रमुख निशाना ईरान के पिकैक्स माउंटेन स्थित अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटी है।

इसी बीच ईरान के सरकारी टेलीविजन (IRNA) और इमरजेंसी सर्विसेज ने पूरे देश में नागरिकों के लिए एक आपातकालीन एडवाइजरी और वीडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें न्यूक्लियर स्ट्राइक यानी परमाणु हमले से बचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

न्यूक्लियर ब्लास्ट से बचने के लिए तेहरान की गाइडलाइंस

धमाके की तेज रोशनी को न देखें: न्यूक्लियर ब्लास्ट होते ही उसकी तेज रोशनी की तरफ बिल्कुल न देखें। तुरंत जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और हाथों से अपने सिर व चेहरे को पूरी तरह ढक लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें